Blogछत्तीसगढ़

एस आई की प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रथम बार गांव आए थलेंद्र का हुआ भव्य स्वागत 

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – ग्राम तेंदुवाही निवासी धलेंद्र प्रसाद भारती ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के प्रशिक्षण उपरांत पहली बार गृह ग्राम आने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज तुमगांव परिक्षेत्र के द्वारा तुमगांव चौक में भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद बाइक रैली के माध्यम से गृह ग्राम तेंदुवाही स्वागत करते हुए ले जाया गया। जहां बाजा और फुल माला के साथ देर रात तक स्वागत करने भीड़ उमड़ पड़ी थी।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष खो‍‌शील गेंड्रे ने थलेंद्र भारती के स्वागत कर दुःखी फरियादीयो की निराकरण संवैधानिक रूप से करते हुए ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने प्रोत्साहित किया।तुमगांव परिक्षेत्र के अध्यक्ष वेदराम गिलहरे ने थलेंद्र की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवशाली बताया।

स्वागत समारोह में संघर्ष समिति ब्लॉक अध्यक्ष हर्षप्रताप मन्नाडे, तुमगांव परिक्षेत्र सचिव गोवर्धन खूंटे उपाध्यक्ष लोकनाथ कुर्रे व परमानंद बंजारे, मीडिया प्रभारी अजय कुमार मालवीय, ग्राम कमेटी के अध्यक्षों में शुभम टंडन तुमगांव ,डिगेश्वर सत्यम अमावश, चम्मन मारकंडेय बेलटुकरी,रूपेश टंडन, हेमंत सोनवानी ,पार्षदभारती शुभमटण्डन,पार्षद भुवनेश्वर साहू,पूर्व पार्षद धर्मेंद्र यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button