Blogछत्तीसगढ़

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत खट्टी में सम्पन्न

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द – सांसद खेल महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत खट्टी में दिनांक 22 एवं 23 नवंबर को आयोजित किया गया । आयोजन में खट्टी, कोसरंगी, परसदा, बम्हनी, लफ़ीनखुर्द, मचेवा, शेर के लगभग 200 बालक बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। आयोजन में अतिथि के रूप में जागेश्वर जुगनू चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत, पवन साहू अध्यक्ष मंडी खट्टी, माखन सिंहा महामंत्री, रमेश शर्मा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति खट्टी, मिथलेश सिंह सरपंच परसदा, गीता ध्रुव सरपंच लभराकला, रमेश शर्मा अध्यक्ष जन भागीदारी समिति खट्टी, कोमल राकेश ध्रुव सरपंच धुनसुली, किशनू यादव अध्यक्ष वनउपज संघ खटटी, साजन यादव, अनीता हरेंद्र साहू, श्रीकांत शर्मा, युवराज सिंह राजपूत, महेश जोशी, ओम प्रकाश चंद्राकर, उप सरपंच ग्राम पंचायत लभरा, अनीता मोती मेहरा सरपंच खट्टी, हरेंद्र साहू मंडी अध्यक्ष शेर, पुष्पा ध्रुव जनपद सदस्य, दिनेश देवदास सरपंच कनेकरा, सुरेश सरपंच ग्राम पंचायत कोसरंगी, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खट्टी शशि कुमार साहू, महेश जोशी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक डॉक्टर सुनील कुमार भोई, वेद राम रात्रे, वीरेंद्र साहू, डोलेश होता, कामता प्रसाद साहू, सलील चौधरी, गणेश राम कोसरे, इंद्राणी भास्कर, रीना कोठारी, राजेश्वरी ध्रुवंशी, रामेश्वरी दीवान आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है:- बालक वर्ग 14 से 19 वर्ष में बालिका वर्ग 14 से 19 वर्ष कबड्डी बालिका में शेर संकुल विजेता, 14 से 19 वर्ष बालक खो खो में खट्टी संकुल विजेता,14 से 19 वर्ष कबड्डी बालक वर्ग में खट्टी संकुल विजेता ,14 से 19 वर्ष बालक वॉलीबॉल में विजेता खट्टी संकुल, वॉलीबॉल 19 से 24 वर्ष बालक में विजेता खट्टी संकुल, 19 से 24 वर्ष कबड्डी बालक में विजेता खट्टी संकुल, 100 मीटर बालक वर्ग में विजेता तुसार साहू लफिन खुर्द बालिका में डिगेश्वरी साहू लफिन खुर्द विजेता बनीं। ग्रामीण 19 से 24 वर्ष में वर्षा यादव लभरा कला बनीं विजेता, बालक वर्ग 14 से 19 वर्ष 400 मीटर में आर्यन बघेल लाफिन खुर्द बना विजेता एवं बालिका वर्ग में डिगेश्वरी साहू बनीं विजेता। बालक गोला फेंक में शैराम पुंगरीगंबे विजेता कोसरंगी, बालिका वर्ग में मीनाक्षी निषाद विजेता लाफिंग खुर्द, भाला फेंक बालक वर्ग विजेता कोसरंगी, लंबी कूद बालक वर्ग में खिलावन यादव विजेता कोसरंगी, लंबी कूद बालिका वर्ग में रोशनी दिवान बनी विजेता। आयोजन में पंचायत सचिव बेनीराम चंद्राकर, जिवराखन राम बंजारे, लेखराम चंद्राकर, ओंकार दिवान, खिलेश साहू, ज्योति भास्कर, योगिता कोसरे, राकेश जांगडें, बंशी लाल पटेल, राजकुमार धृव, राजू चंद्राकर, शिवकुमार पटेल, शिवकुमार कोसरे, मोतीलाल मेहरा, जनपद अधिकारी आई एस ठाकुर, दिव्या मिंज, छायाप्रभा चंद्राकर उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button