छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अपनी जायज मांगों के लिए स्वास्थ्य संचनालय नया रायपुर का किया घेराव
कुंजूरात्रे महासमुंद छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अपने लंबित मांगों के समर्थन में दिनांक 09/09/2024 स्वास्थ्य संचनालय भवन का पुरजोर विरोध करते हुए घेराव किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग में किसी भी योजना या मद के अंतर्गत(एन एच एम,जीवन दीप, स्वाशासी,अधिशासी,डी एम एफ,)कार्यरत अनियमित,संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय या आउटसोर्स अधिकारी -कर्मचारियों के लिए बिंदु क्रमांक 01 एवं 05 में उल्लेख मांगों के अनुसार नियमितीकरण, स्थायीकरण,62 वर्ष ज्वाब सुरक्षा,आउटसोर्स पुर्णत बंद,समान काम समान वेतन,27% एवं 4000 रूपये वेतन वृद्धि करने कि मांग को लेकर समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो को एक दिवस के लिए बंद करते हुए आंदोलन किया,जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों के लिए एक दिवस का अवकाश लेकर स्वास्थ्य संचनालय नया रायपुर का घेराव किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संरक्षक आदरणीय ओ पी शर्मा जी,प्रान्ताध्यक्ष आदरणीय आलोक मिश्रा जी, प्रांतीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय शुशील कुमार गुप्ता जी के सानिध्य में महासमुंद जिला अध्यक्ष कामिनी चन्द्राकर जी,विनोद महोबिया जी,आत्मा राम साहू जी,भुनेश्वर राव भोसले जी,जितेन्द्र साहु जी,टिकेश यादव जी,ईश्वर राव भोसले जी,संतराम निषाद जी,भुपेंद्र गिरी जी,राज बाई,प्रिती सहिस, गोपाल बुंदेल,लता बुंदेल,रामेश्वर डड्सेना, पुर्णिमा सिंन्हा,मायावती पटेल,योगेन्द्र पंडा,केशी कुमार सहित पुरे प्रदेश के दैनिक वेतनभोगी कलेक्टर दर अनियमित कर्मचारी साढ़े चार हजार की बड़ी संख्या में उपस्थित थे।