कुजूरात्रे महासमुन्द दिनांक 08 अप्रेल 2024 क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ पी कुदेशिया सीएमएचओ मति नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया 29 मरीज को निदान कर निःशुल्क दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया. साथ ही टोबेको यूजर को गम प्रदान किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना बीएमओ डॉ नारायण साहू , ब्लॉक नोडल डॉ राजीव पटेल, बीपीएम ढोलचंद नायक एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, मति मेघा ताम्रकार मनोवैज्ञानिक तम्बाकू नियंत्रण, टेकलाल नायक एमीई और स्टॉफ टीम उपस्थित थे.
