Blogछत्तीसगढ़

गांधी-शास्त्री जयंती पर भाजपा शहर मंडल ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गांधी चौक एवं शास्त्री चौक में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू जी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका दिया हुआ जय जवान, जय किसान का नारा देश के सैनिकों और अन्नदाताओं के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. विमल चोपड़ा, बीज निगम अध्यक्ष चंद्र चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद्र राठी, भाजपा वरिष्ठ नेता माधव टाकसाले, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, उत्तरा प्रहरे, झनक लाल साहू, राजू चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, पार्षद पीयूष साहू, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, भाऊ राम साहू, हनीश बग्गा, लाल विजय सिंह, महेंद्र जैन, हाफिज कुरैशी, देवेंद्र चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर शरद मराठा नईन खान अभिषेक पांडे गोविंद ठाकुर राकेश श्रीवास्तव गोपी कनोजे सोनाधार सोनवानी उषा पाल कादर राजपूत समीर करकसे भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित है �

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button