संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द बसना उड़ीसा के मोहनगिरी जिला कालाहांडी से गांजा लाकर पुणे महाराष्ट्र ,बिक्री करने की थी योजन,अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान थाना बसना पुलिस की टीम द्वारा पलसापाली बेरियर (अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट) के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान उड़ीसा के पदमपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 04 NW 0801) को पुलिस टीम ने रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक प्लास्टिक की बोरी में भरा 35.400 किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वे उड़ीसा के मोहनगिरी (जिला कालाहांडी) से यह गांजा अवैध रूप से बेचने के लिये पुणे (महाराष्ट्र) लेकर जा रहे थे। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा सहित बोलेरो वाहन व दो नग मोबाईल को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपीगण-
01- उमेश गोरे पिता भरत गोरे (उम्र 24 वर्ष), निवासी देवगांव, थाना पारागांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र।
02- बृजलाल साहू पिता दशरथ साहू (उम्र 38 वर्ष), निवासी टोंगो-पथरा, थाना पिथौरा, जिला महासमुन्द (छ.ग.)।
जप्त संपत्ति-
01- 35.400 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 17,70,000 रूपये)।
02- एक बोलेरो वाहन (कीमती 5,00,000 रूपये)।
03- 02 नग मोबाईल (कीमती 20,000 रूपये)।
जप्त संपत्ति की कुल कीमत 22,90,000 रूपये।