Blogछत्तीसगढ़

रायपुर – कलाकारों ने मुख्यमंत्री को दिया नेवता,सतनाम पंथी महोत्सव मे होंगे शामिल

कुज कुमार रात्रे महासमुन्द छ ग  शासन केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निर्देश और आशीर्वाद से इस वर्ष छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को सात समुन्दर पार तक वैश्विक पहचान दिलाने वाले महान अंतर्राष्ट्रीय पंथी कलाकार, स्व. देवदास बंजारे जी के स्मृति दिवस 26 अगस्त 2026 को भव्य प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव के रूप मे आयोजित करने के लिये तैयारियाँ तेज कर दी हैं । इसी कड़ी में सतनाम कलाकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हृदय प्रकाश अनंत के साथ कलाकार एवं सामाजिक प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति और समाज के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी कलाकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हृदय प्रकाश अनंत ने किया।​पद्मश्री डॉ. उषा बारले (अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी कलाकार)

​मोना सेन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम)

​शिवा जांगड़े, द्वारिका बर्मन, चन्दन बांधे ​राजमहंत सुखचंद भाष्कर, शशि सतनामी ​पंडित राम जोशी, कृष्णा रात्रे एवं समाज के अन्य वरिष्ठ कलाकार व सामाजिक बंधु उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button