संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान तीन दिवसीय राजयोग ध्यान शिविर का सफल समापन ग्राम परसदा के 20वी वाहिनी कैम्प में हुआ, ब्रम्हा कुमारी सुषमा बहन के नेतृत्व में प्रति दिन सुबह 9.30 से 11 बजे तक चले इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में 20 वाहिनी बटालियन के भाई बहनों ने राजयोग ध्यान शिविर का बहुत सुंदर अभ्यास कर सुंदर अनुभव किया ,20 वी वाहिनी सेनानी कमांडेंट महोदया मनिषा ठाकुर रावते जी के विशेष आमंत्रण पर इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया, भाई बहनों ने शक्तिशाली पाज़िटिव विचारों से और परमात्म शक्तियों का आव्हान करते हुए मन को खुश तंदुरुस्त रखने की कला सिखी, दीदी ने कहा यदि हमारा मन स्वस्थ हो तो शरीर स्वत ही स्वस्थ और तंदुरुस्त बनने लगेगा, इसके निरंतर अभ्यास से हमारा जीवन तनावमुक्त बनेगा


