संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद – छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन तथा जिला रग्बी संघ कोरबा द्वारा 9वीं राज्य स्तरीय (बालक एवं बालिका) रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 जून रविवार को प्रियदर्शनी स्टेडियम टी पी नगर कोरबा में किया गया। महासमुंद जिले से अंडर 18 वर्ष बालक वर्ग में अजय प्रकाश साहू, समीर यादव, विनय कुमार यादव, असवन मीरी, भावेश तारक, प्रणव शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, सतीश कुमार, उमेश केवर्त, कुणाल जांगड़े टीम के कोच डॉ. सुनील कुमार भोई एवं टीम मैनेजर सुभांश शर्मा शामिल हुए। अंडर 18 वर्ष बालिका वर्ग में शिवानी, जिया, मेघा, सुहाना, गीतांजली, कंचन, लिशा, जानवी, नंदनी, राधिका, निवेदिता तथा कोच ममता धीवर एवं मैनेजर गीतांजली साहू शामिल हुए। राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता कोरबा में भाग लेने के लिए नगर पंचायत तुमगांव खेल मैदान से प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ियों को उत्साह और जोश के साथ विजेता बनने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देकर अतिथियों द्वारा रवाना किया गया जिसमें भुनेश्वर साहू, नवनियुक्त एल्डरमेन, पप्पू पटेल, डोमार पटेल, विष्णु धीवर तथा युवा नेता मोहन चंद्राकर मैदान में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने कहा, उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट खेल, अनुशासन और मेहनत के दम पर शानदार प्रदर्शन करेंगे और विजयी होकर लौटेंगे तथा महासमुंद का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। 18 वर्ष बालक टीम ने पहले मुकाबले में राजनांदगांव को 31-5 के स्कोर से हराया, दूसरा मैच दुर्ग से 45-00 से जीता एवं तीसरे मैच में रायगढ़ से 00-10 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मैच में कोरबा को महासमुंद ने 19-00 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच रायगढ़ एवं महासमुंद के मध्य खेला गया जिसमें रायगढ़ ने बढ़त बनाकर विजेता बनीं एवं महासमुंद उपविजेता टीम बनीं। बालक टीम में अजय साहू, समीर यादव, विनय यादव ने बेहतर प्रदर्शन कर टीम को फ़ाइनल में पहुंचाया तथा बेहतर प्रदर्शन कर टीम को उपविजेता बनाने में सहयोग किया। 18 वर्ष बालिका टीम ने अपने पहले मैच में रायपुर से मैच बराबरी पर समाप्त किया, दूसरे मैच में बिलासपुर को 27-00 से हराया, बालिका टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहीं, सेमीफाइनल मैच में महासमुंद ने कोरबा को 17-00 से हराया एवं फाइनल में प्रवेश किया। फ़ाइनल मैच बेमेतरा के साथ हुआ जो बहुत ही कड़ा रहा, जिसमें महासमुंद को हार का सामना करना पड़ा, फ़ाइनल मैच में बेमेतरा विजेता बनीं एवं महासमुंद उपविजेता टीम बनीं। पूरे मैच में जिया खान, शिवानी, नंदनी, गीतांजली ने बेहतर प्रदर्शन किया। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सभी विजेता टीम को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता कोरबा में बालक एवं बालिका रग्बी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने उपविजेता बनने पर पप्पू पटेल(पूर्व उपाध्यक्ष) धर्मेंद्र यादव(विधायक प्रतिनिधि), डोमार पटेल(एल्डर मैन), भुनेश्वर साहू (पार्षद), विष्णु धीवर (एल्डर मैन) उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, राकेश धीवर (पार्षद) गौतम सिन्हा( पार्षद) हर्ष शर्मा, मोहन चंद्राकर, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील भोई, इन्द्राणी भास्कर, जगदीश धीवर व अभिषेक निर्मलकर, लिशांसु साहू, आयुष निर्मलकर, सेवन साहू, अभिषेक नेहरू आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।