Blogछत्तीसगढ़

स्थानीय युवाओं के रोजगार की उठाई आवाज, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने प्रबंधन से की चर्चा

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। बेलटूकरी स्थित पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुख्य द्वार पर स्थानीय श्रमिकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बीच पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को विस्तार से सुना। श्रमिकों ने स्थानीय युवाओं की उपेक्षा, बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार में प्राथमिकता, वेतन भुगतान में अनियमितता, श्रम कानूनों के पालन में कथित लापरवाही तथा कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार जैसे कई मुद्दे उनके समक्ष रखे।

श्रमिकों की बात सुनने के बाद डॉ. चोपड़ा ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्लांट प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने प्रबंधन से कहा कि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना उद्योग की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रमिकों की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने, श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि किसी भी औद्योगिक इकाई की सफलता तभी सार्थक मानी जाएगी, जब उसका लाभ स्थानीय क्षेत्र के युवाओं और श्रमिकों को भी मिले। उन्होंने कहा कि रोजगार और श्रमिक हितों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। यदि श्रमिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाता है तो इससे उद्योग में बेहतर कार्य वातावरण बनेगा और उत्पादन भी प्रभावित नहीं होगा।

उन्होंने श्रमिकों से भी संयम बनाए रखने और अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने की अपील की। वहीं प्रबंधन से आग्रह किया कि श्रमिकों के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित कर सभी विवादित मुद्दों का शीघ्र समाधान निकाला जाए।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि स्थानीय युवाओं और श्रमिकों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि श्रमिकों की जायज मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वे इस विषय को प्रशासन के समक्ष भी मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों की समस्याओं का सकारात्मक समाधान निकालते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button