संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद – विश्व ओलंपिक दिवस 23 जून के अवसर पर नया रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय, खेल मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ जनरल सेक्रेटरी विक्रम सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। अभिषेक निर्मलकर, पिता विजय कुमार निर्मलकर ने विभिन्न खेलो में उपलब्धियॉ हासिल किया है। जिसमें 38वीं नेशनल गेम्स उत्तराखण्ड़ का आयोजन दिनांक 8 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया जिसमें भागीदारी रही। 14वां मॉडर्न पेंटाथलन नेशनल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इंदौर म.प्र. में दिनांक 4 से 7 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया था जिसमें भागीदारी रहीं। 15वीं फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 सितमबर तक गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में किया गया था जिसमें भागीदारी रहीं। 7वीं वेस्ट जोन नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप उज्जैन में भागीदारी रहीं। मॉडर्न पेंटाथलन नेशनल चैंपियनशिप नाशिक में भागीदारी रही। 15वीं मॉडर्न पेंटाथलन नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन अहमदाबाद गुजरात में 31 मई से 04 जून तक आयोजित किया गया था जिसमें भागीदारी रही। साउथ एशियन सॉफ्टबेसबॉल चैंपियनशिप 2025 पोखरा नेपाल में भागीदारी कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। विश्व ओलंपिक दिवस पर अभिषेक निर्मलकर को सम्मानित करने पर महासमुंद से पप्पू पटेल (पूर्व उपाध्यक्ष) धर्मेंद्र यादव(विधायक प्रतिनिधि), डोमार पटेल (एल्डर मैन), भुनेश्वर साहू (पार्षद), विष्णु धीवर (एल्डर मैन) उपाध्यक्ष सावित्री उत्तम निर्मलकर, राकेश धीवर (पार्षद) गौतम सिन्हा( पार्षद) हर्ष शर्मा तुमगाव, डॉ सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, जगदीश धीवर, अभिषेक नेहरू, लिशांसु साहू, आयुष निर्मलकर, सेवन साहू, ममता धीवर, गीतांजलि साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

