Blogछत्तीसगढ़

श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष  योगेश दत्त मिश्रा का 02 दिवसीय प्रवास

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद,16 जून //श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान छ०ग० श्रम कल्याण मंडल रायपुर द्वारा संचालित सिलाई सेंटर केन्द्र वार्ड नं. 16 पुराना रावण भाठा में सुबह के सत्र में निरीक्षण किया गया एवं सेंटर में आजीविका गतिविधि संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात सर्किट हाउस महासमुंद में श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा बैठक में शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु चलाये जा रहे योजनाओं का तत्परतापूर्वक निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं शासन की योजनाओं को निर्धारित समय में निराकरण के निर्देश दिये गये ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का श्रमिकों को समय पर लाभ मिल सके।

तत्पश्चात अध्यक्ष  मिश्रा जी  द्वारा मीडिया से चर्चा किया गया एवं पत्रकारों की विभाग की उपलब्धि व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। तत्पश्चात दोपहर 03:00 बजे से जिले के उद्योगों के प्रतिनिधि, संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों से अपने संस्थान में अधिक से अधिक श्रमिकों का श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीयन किये जाने हेतु आग्रह किया गया। जिससे कार्यरत श्रमिकों को मंडल की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button