Blogछत्तीसगढ़

10 माह से फरार गांजा तस्करी का मुख्य अंतरराज्यीय आरोपी कंभुपानी बिशोई ओडिशा से गिरफ्तार।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंददिनांक 15.06.202610 माह से फरार गांजा तस्करी का मुख्य अंतरराज्यीय आरोपी कंभुपानी बिशोई ओडिशा से गिरफ्तार।महासमुंद पुलिस को एंड टू एंड विवेचना में फरार आरोपी वाहन मालिक को पकड़ने में मिली सफलता।घटना दिनांक 22.07.2026 को आरोपी वाहन चालक/ गांजा परिवहनकर्ता अमूल्य बिश्नोई द्वारा तस्करी करते समय वाहन से बाईक सवार को मारी थी टक्कर और फिर वाहन छोड़कर हो गया था फरार। वाहन में 190 किलोग्राम (01 क्विंटल 90 किलो ग्राम) गांजा की जा रही थी तस्करी, पुलिस द्वारा किया गया था जब्त।02 माह पूर्व दिनांक 07.04.2026 को गांजा परिवहनकर्ता अमूल्य बिशोई को गंगापुर जिला गंजाम उड़ीसा से किया गया था गिरफ्तार।

थाना खल्लारी में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और BNS की धाराओं 281, 125(A), 125(B) एवं 106(1) के तहत मामला किया गया था दर्ज।

उड़ीसा से लाया जा रहा था गांजा, अन्य राज्यों में थी खपाने की योजना।

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने चिल्का गंजाम (ओडिशा) में दबिश देकर मुख्य आरोपी को धर दबोचा।*

गांजा तस्करी के कुल 36 प्रकरणों में अब-तक एंड-टू-एंड कार्यवाही करते हुए सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन पाॅईट तक पूरे चैनल को तोड़ने में महासमुंद पुलिस को मिल चुकी है सफलता।महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 10 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर आरोपी कंभुपानी बिशोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न केवल अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त था, बल्कि आरोपी वाहन मालिक के चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान भी गई थी। मामला 22 जुलाई 2025 का है, जब आरोपी कंभूपानी बिशोई का भाई आरोपी अमूल्य बिशोई द्वारा कार क्रमांक OR 07 Z 0093 में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा था। थाना खल्लारी क्षेत्रांतर्गत एनएच 353 रोड हाड़ाबंद ओव्‍हरब्रीज के पास आरोपी ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त बाईक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी पुलिस के डर से कार और उसमें रखा 190 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 28, 49, 250 /- रुपये) को छोड़कर मौके से फरार हो गया था। थाना खल्लारी में आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 20(ख) और BNS की धाराओं 281, 125(A), 125(B), एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। वाहन मालिक आरोपी कंभूपानी बिशोई व उसका भाई अमूल्‍य बिशोई पिछले 10 महीनों से अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था, प्रकरण के आरोपी अमूल्‍य बिशोई को दो माह पूर्व दिनांक 07/04/26 को गंगापुर जिला गंजाम उड़ीसा से लाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। प्रकरण के फरार आरोपी कंभूपानी बिशोई को थाना खल्‍लारी व महासमुंद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) और मुखबिरों की सूचना के आधार पर गांजा तस्करी में संलिप्त मास्टर माइंड घटना में प्रयुक्‍त कार वाहन मालिक कंभुपानी बिशोई को पुलिस टीम ने चिल्का गंजाम (ओडिशा) में दबिश देकर धर दबोचा। आरोपी को दिनांक 15/06/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। कार्यवाही में थाना खल्लारी और साइबर थाना टीम की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी, (वाहन मालिक)-

01- कंभूपानी बिशोई (46 वर्ष) पिता: सनातन बिशोई निवासी: बड़ासदर थाना गंगापुर, जिला गंजाम (ओड़िशा)।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी परिवहनकर्ता -* (गिर.दिनांक 07/04/2026)

01- अमूल्य बिशोई पिता सनातन बिशोई निवासी बड़ासदर थाना गंगापुर, जिला गंजाम(ओड़िशा)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button