संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द अखिल भारतीय सतनामी महासभा के तत्वाधान में सतनामीसमाज के राजमहंत, जिला महंत तहसील महंत छड़ीदार भंडारी सामाजिक प्रमुखों कार्यकर्ता का सम्मेलन बाराद्वार जिला सक्ती में आयोजित किया गया है
जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से
-राजमहंत, जिला महंत तहसील महंत छड़ीदार, भंडारी, समाज सेवी, सामाजिक कार्यकर्ता गण , शिरकत करेंगे।
विदित हो कि अखिल भारतीय सतनामी महासभा का बैठक बाराद्वार डॉ अम्बेडकर सद्भावना भवन जिला सक्ती में 20 जून 2026 दिन रविवार (*समय प्रातः 10बजे से शाम 6बजे तक) को * जगत गुरु गोसाई रूद्रकुमार जी गुरुगद्दी नशीन तपोभूमि गिरौदपुरी धाम अगम धाम खंडवा पूरी** के उपस्थिति में सम्पन्न होगा। विदित हो कि छ.ग. प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के राज महंत गण, जिला महंत गण, भण्डारी, साटीदार एवं प्रबुद्ध स्वजन, साहित्यकार, कलाकार, कथाकार जन सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास हेतु अखिल भारतीय सतनामी महासभा का सम्मेलन इसी उद्देश्य के आयोजन हो रहा है। जिसमें आप सपरिजन, सादर आमंत्रित हैं।
अखिल भारतीय सतनामी महासभा सम्मेलन बाराद्वार जिला सक्ती एवं सम्मेलन के आयोजक गण
नारायण कुंज जी एवं समस्त ग्रामवासी मुक्ता राजा बाराद्वार
राजमहंत सुंदर साय बंजारे, सक्ती
राजमहंत पाटले कोरबा
राजमहंत शांतिलाल खूंटे, कोरबा
राज महंत गंगाराम लहरे, सक्ती
राजमहंत धनसाय बंजारे, रायगढ़ ने समस्त राजमहंत जिला महंत तहसील महंत छड़ीदार भंडारी सामाजिक प्रमुखों, कार्यकर्ता को अधिक अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है। यह जानकारी राजमहंत पी.एल.कोसरिया अखिल भारतीय सतनामी महासभा सतनाम पंथ तपोभूमि गिरौदपुरी धाम अगम धाम खंडवा पूरी द्वारा दी गई है।