Blogछत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द 08 जून 2026//कलेक्ट्रेट सभाकक्ष महासमुन्द में समय अपरान्ह 4.30 बजे कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आहुत की गई जिसमें उपखण्ड स्तरीय समिति पिथौरा और बागबाहरा से प्राप्त व्यक्तिगत वनाधिकार के कुल 54 सामुदायिक वनाधिकार के 5, सामुदायिक वनाधिकार संसाधन के 02 एवं 02 अन्य प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया उपखण्ड स्तरीय समितियों से अपात्र अनुशंसित 09 दावों को अंतिम रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया तथा अधिकांश प्रकरणों में दस्तावेंजों की कमी को दृष्टिगत पुनः परीक्षण कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वन मंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय ,श्रीमती मोंगरा किशन पटेल जिलापंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य जिला वनाधिकार समिति, श्री भीखम सिंह ठाकुर उपध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्य जिला वनाधिकार समिति, श्रीमती जगमोती भोई सदस्य जिला पंचायत निर्वाचित एवं सदस्य जिला वनाधिकार समिति महासमुन्द उपस्थित रहें। दावों को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं सदस्य सचिव जिला वनाधिकार समिति महासमुन्द द्वारा परीक्षण कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button