Blogछत्तीसगढ़

केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ते की मांग

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द राज्य सरकार ने विद्युत विभाग (CSEB) के कर्मचारियो एवं पेंशनरो के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी किया है  वहीं राज्य सरकार के अन्य विभागों कर्मचारी एवं पेंशनर डी ए, डी आर से वंचित है l यह कर्मचारियों के साथ भेदभाव है l

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं फेडरेशन के महासचिव चंद्रशेखर तिवारी, प्रांतीय प्रवक्ता पंकज पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की राज्य सरकार ने बिजली विभाग के कर्मचारियो एवं पेंशनरों के लिए केंद्रीय कर्मचारियों के समान देय तिथि 1 जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी कर दिया है l वहीं राज्य के अन्य कर्मचारी, अधिकारी एवं पेंशनरों को लंबित महंगाई भत्ते से वंचित रखा गया है l यह कर्मचारियों के साथ भेदभाव है l

राज्य के कर्मचारी शासन की समस्त योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने मेँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है l उसके बावजूद राज्य कर्मियों को उनके अधिकार वंचित रखा जाना न्यायोचित नहीं है l

ज्ञात हो की वर्तमान सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स देने मोदी की गारंटी के रूप मेँ लागू करने अपने घोषणा पत्र मेँ शामिल किया गया था l उसके बावजूद इसे लागू नहीं किया गया है l जिसके कारण कर्मचारियों मेँ निराशा एवं आक्रोश है l

संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा की बिजली (CSEB) कर्मियों के समान राज्य कर्मचारी, पेंशनर के लंबित 2% डी ए, डी आर जारी किए जाए जिससे राज्य के कर्मचारियों मेँ सरकार के प्रति विश्वास मजबूत होगा l संघ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राज्य के कर्मचारी अधिकारी, पेंशनरो के लंबित डी ए जारी करने की मांग की है l

कर्मचारी नेता चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पाण्डेय, मुकतेश्वर देवांगन, तिलक यादव, फारुख कादरी, चंदू चंद्राकर, अर्जुन क्षत्री, एम आर खान, दिलीप तिवारी, बसंत त्रिवेदी, शेखर पाण्डेय, देवेंद्र साहू, आदि ने अविलम्ब डी ए आदेश जारी करने की मांग की है lचंद्रशेखर तिवारी* प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button