रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुंद।संकुल स्त्रोत केंद्र समग्र शिक्षा, लोहारडीह में अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर प्रधान पाठक श्री रमाशंकर शर्मा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में श्री लहरे ने कहा कि “शिक्षक ही संस्कारित समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव निर्माण करता है।” उन्होंने शर्मा के दीर्घकालीन शैक्षिक योगदान, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना किया
इस दौरान संकुलकेंद्र की ओर से विभिन खेल व गतिविधियो में उत्कृष्ट विद्यार्थियों व शिक्षको का प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मान किया ।
कार्यक्रम के दौरान रमाशंकर शर्मा का पुष्पहार, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह में मंचस्थ उपसरपंच श्री चेनेसकान्त डहरिया, संकुल समन्वयक श्री गणेश टण्डन एवं पंचगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही देवराज सेन (व्याख्याता), प्रधान पाठक रोमन चन्द्राकर, तरुण कहार, तरुण मरई, श्रीमती रानु शर्मा, मिडिल स्कूल शिक्षक कुलदीप सिंह, सोमेश्वर पटेल, शिक्षकगण दीपक मिश्रा, योगेश घृतलहरे, गजेंद्र टण्डन, यागेश ध्रुव, कुंती साहू, मंदाकिनी साहू एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री गणेश टण्डन एवं श्री डोमन लाल साहू द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन संकुल स्त्रोत केंद्र लोहारडीह की ओर से किया गया।