रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महसमुन्द भाजपा के स्थापना दिवस से प्रारम्भ हुये वार्ड चलो अभियान के तहत वार्ड क्र. 01,14,16 का कार्यक्रम शंकरनगर स्थित गौरा चैक में आयोजित किया गया वार्ड चलो अभियान के मुख्य अतिथि भाजपा विधिप्रकेाष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रलय थिटे शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी एम.गार विश्वनाथन, न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शिका प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा जोन प्रभारी व शहर उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) झनकराम साहू (मुन्ना), जोन संयोजक राकेश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुधा साहू, बूथ प्रभारी दूर्गा सार्वा, पलास यादव, हेमलता केशरवानी भी थे ।
वार्ड चलो अभियान को मुख्य अतिथि प्रलय थिटे ने संबोधित करते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने मे लगेे है। आज शिक्षित राज्यों की महिला ज्यादा आत्मनिर्भर है छत्तीसगढ़ पदेश में महिलाओ की संख्या ज्यादा हैे सरकार मातृशक्ति को आत्म्निर्भर बनाने में जुटी है महिलाये सशक्त होगी तब हमारा शहर, गांव राज्य मजबुत होगा श्री थिटे ने कहा कि 2047 तक के विकसीत भारत में महिलाओं का बड़ा योगदान होगा। हम सब को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए तब ही लाभ प्राप्त कर पायेंगे । न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने अभियान के संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बने लग भग ढाई साल हो रहा है इन ढाई सालों नरेन्द्र मोदी की गारन्टी को शत प्रतिशत भाजपा सरकार ने लागु किया है प्रदेश को समृद्धशाली बनाने में भाजपा के नेता कार्यकर्ता अपना पसीना बहा रहें है । कांग्रेस के शासनकाल में सभी जनकल्याणीकारी योजनायें प्रायः बन्द हो गयी थी आज फिर योजनायें पुनः चालू हो चुकी जिसका लाभ जनता को सीधे मिलरहा है राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लगभग 150 से अधिक आवास बन चुके है वहीं 375 लाख रू. हितग्राहियों को मिल चुका है। महतारी वंदन के तहत 1000 रू. प्रति माह प्राप्त मातृ शक्ति को घर बैठे उनके खातों में सरकार भुगतान कर रही है। प्रधानमंत्री मुफ्त सुर्य घर बिजली योजना के तहत केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर 108000 प्रति ती किलो वाट में सब्सिडी दी जा रही है उज्जवला योजना के तहत क्षेत्र मे हजारो गैस सिलेन्डर मुफ्त मे बांटे गये है। 5 लाख से 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा योजना सरकार दे रही है कम ब्याज दरों में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है श्रम विभाग व महिला बाल विकास में दर्जनो योजना संचालित है उन्होने कहा कि क्षेत्र चैमुखी विकास कर रहा है क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा करोड़ो रूपयें के विकास कार्य करा रहें है कार्यक्रम का संचालन हनीष बग्गा ने किया कार्यक्रम के बाद वार्डाे में डोर टू डोर जन संम्पर्क कर योजनाओं के हितग्राहियों का फुल माला से स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षदगण पियुष साहू, माखन पटेल, गोविन्द ठाकुर मैना कोसले, पुष्पाजंली सिन्हा, दुर्गा चन्द्राकर, दुलारी साहू, भागवत ढीमर, नेहरू बघेल, चंद्रलेेखा साहू अर्चना चन्द्राकर गायत्री चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में वार्ड की जनता अपस्थित थे।