रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे 
महासमुन्द विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात वी.बी.जी. राम जी के विचारों, उद्देश्यों एवं संगठनात्मक कार्यशैली को लेकर महासमुंद भाजपा जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रस्तावना भाषण के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि वी.बी.जी. राम जी केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है।
रोजगार, स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित कर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना ही इस मिशन का मूल उद्देश्य है।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी जयंती भाई पटेल ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है और वी.बी.जी. राम जी जैसी योजनाएँ उसी शक्ति को जनसेवा के माध्यम से धरातल पर उतारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यह मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है, जिसे कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहुँचाना होगा।
रायपुर संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि वी.बी.जी. राम जी मिशन ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना को साकार करता है। प्रशिक्षण, कौशल विकास, स्व-रोजगार और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि योजना के प्रत्येक बिंदु को भली-भांति समझकर आमजन तक पहुँचाएँ।
पूर्व राज्यमंत्री एवं वी.बी.जी. राम जी के प्रदेश सह-संयोजक पूनम चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वी.बी.जी. राम जी मिशन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।
उन्होंने कहा कि यह मिशन केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका, स्वावलंबन और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने का माध्यम है।
उन्होंने महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को इस मिशन से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सशक्त ग्रामीण समाज ही मजबूत भारत की नींव है।
महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का सक्रिय सहभागी है। वी.बी.जी. राम जी मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा और महिलाओं व युवाओं को रोजगार से जोड़कर सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बनेगा।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता उसके जमीनी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। वी.बी.जी. राम जी मिशन के माध्यम से रोजगार और आजीविका के अवसर गांव-गांव तक पहुँचेंगे। इस कार्यशाला से कार्यकर्ताओं को योजना की स्पष्ट समझ एवं प्रभावी कार्ययोजना प्राप्त हुई है।
बसना विधानसभा विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि वी.बी.जी. राम जी का संगठनात्मक और विकास मॉडल आज के समय की , आवश्यकता है। मण्डल एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर योजना के लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाए जा सकते हैं। प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं स्थानीय उद्यमिता इस मिशन की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री थान सिंह दीवान ने किया।
आभार प्रदर्शन वी.बी.जी. राम जी के जिला प्रभारी रवि फरौदिया ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान वी.बी.जी. राम मिशन को लेकर मण्डल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा योजना के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
इस अवसर पर बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, मंच पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, स्काउट एवं गाइड राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी, जिला महामंत्री जितेन्द्र त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू सभी मंडल अध्यक्ष एवं विकसित भारत जी राम जी के सभी सदस्य सहित समस्त मण्डल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी द्वारा दिया गया
