Blogछत्तीसगढ़

जिला हैंडबॉल संघ के 02 खिलाड़ियों का चयन 54वी सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम में चयन किया गया

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के 02 खिलाड़ियों का चयन 54वी सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम में चयन किया गया है।। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय कोचिंग कैंप भिलाई के उपरांत राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि दिनांक 15 से 20 दिसंबर तक कोलकाता वेस्ट बंगाल में भाग लेने हेतु रवाना हो चुके हैं।। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सुमित सिंह रामगढ़िया पिता हरजीत सिंह रामगढ़िया आदित्य चंद्राकर पिता सुरेश चंद्राकर यह दोनों खिलाड़ी पूर्व में भी कई राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।। सुमित सिंह रामगढ़िया वर्तमान में एयर फोर्स झारखंड में पदस्थ है.. दोनों ही खिलाड़ी महासमुंद जिला की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम कोच के रूप में सीआईएसएफ के  आनंद एन एस मैनेजर  एम प्रभास एवं  विजय बहादुर को नियुक्त किया गया है।। चयनित सभी खिलाड़ियों को महासमुंद विधानसभा के विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा जी महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महासमुंद के उपाध्यक्ष  प्रदीप चंद्राकर जी छत्तीसगढ़ फेंसिंग संघ के उपाध्यक्ष  बशीर अहमद खान छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव  समीर खान  एम सुरेश कुमार अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण बी डी करुपति प्रशिक्षक  राजेश सरकार  रामप्रताप गुप्ता  विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी  नंदकुमार सिन्हा सहायक संचालक  लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी  मनोज धृतलहरे खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी सुश्री अंजलि बरमाल सहायक जिला क्रीडा अधिकारी महासमुंद  राजेश शर्मा प्रमेश खरे कपिल पेदरिया रुपेश महिलांग टिकेश्वर साहू मनीष चंद्राकर आशीष कुशवाहा मुकेश पेंदरिया कौनन अहमद वैभव मानिकपुरी मतिहास दास सागर यादव प्रशांत विवेक दास शिपेतन रजा उदय मंडल अंकुर जैन अक्षत स्वामी एवं महासमुंद जिला हैंडबॉल के समस्त वरिष्ठ खिलाड़ीयों एवं पदाधिकारी ने खिलाड़ी के चयन होने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button