रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द,कलेक्टर रोड मे निर्माणाधीन सी.सी. रोड नाली निर्माण के कार्य का निरीक्षण विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के निर्देश पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी एवं भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने किया। उल्लेखनीय यह है कि बरोण्डा चैक से कलेक्टर मार्ग के गौरव पथ निर्माण लगभग 100 लाख की लागत से हो रहा है पहले चरण मे डेªन निर्माण जारी है। ठेकेदार के साईड इंजीनियर को मौके पर बुलाकर जानकारी ली गई। नाली निर्माण के सी.सी. बेस को चैक किया गया तथा इंजीनियर को राठी ने कहा कि राज्य सरकार की महती योजना है इसमे कोताही न बरते। 5 साल तक मेन्टेन्स ठेकेदार को करना है। निर्माण की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। नाली निर्माण जहां जहां पाइप लाईन डेमेज हुई है उसे शीघ्र मरम्मत कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद राजू चन्द्राकर, भाजपा नेता गण हनीष बग्गा, शरद मराठा थे।
