Blogछत्तीसगढ़

सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में महासमुंद जिले के 06 खिलाड़ी होंगे शामिल।

सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर अरुणाचल प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ की टीम रवाना।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा 42 वीं एनटीपीसी सब-जूनियर (बालक एवं बालिका) नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 22 से 30 नवंबर 2025 तक ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया है। बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। चयनित खिलाड़ियों में तोरण यादव पिता नेतराम यादव, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया साहू पिता सोमनाथ साहू, डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू, देविका साहू पिता टीकम साहू, नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा राष्ट्रीय चैंपियनशिप ईटानगर में इंडियन राउंड, कंपाउंड राउंड एवं रिकर्व राउंड में शामिल होंगे। जिले के बागबाहरा एवं खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के खिलाड़ी नेशनल में मेडल जीतने की उम्मीद से जिले से रवाना हुए, जिसमें जया साहू पिता सोमनाथ साहू एवं डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में शामिल हैं। चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी आधुनिक धनुष से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे इससे पहले खिलाड़ी इंडियन राउंड के राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल हो चुके हैं। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के चयन होने एवं अच्छे प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन सचिव आयुष मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, प्राचार्य सेजेस बागबाहरा हीरा सिंह नायक, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, पिरीत साहू, संजय पैकरा, रिंकल बग्गा, रंजीत कौर, सोमनाथ साहू, संजय सोनवानी, बॉल आश्रम बिहाझर के खिलाड़ी नरेश साहू, सत्यभामा, पद्मा साहू एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य लोकनाथ दीवान, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी एवं समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button