Blogछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए जिले के 07 खिलाड़ी बलौदाबाजार रवाना।

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन बलौदाबाजार में 03 से 06 सितंबर तक आयोजित किया गया है जिसमें रायपुर संभाग के खिलाड़ी अंडर 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका रग्बी फुटबॉल खेल में शामिल होंगे। दल के साथ प्रशिक्षक व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई एवं बालिका में अंजु प्रजापति शामिल हैं। जिले से सेजेश तुमगांव, पब्लिक स्कूल तुमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय तुशदा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफलता हासिल किया है। जिले के चयनित खिलाड़ियों में तुमगांव से यथार्थ रात्रे, देवेश साहू, विनय तारक, झलक ध्रुव, भूमि यादव एवं तुसदा बागबाहरा से लवकुमार एवं रजनी खड़िया शामिल हैं। खिलाड़ी तुमगांव खेल मैदान एवं तुसदा स्कूल में रग्बी खेल का नियमित अभ्यास करते हुए संभाग में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल जिले के सभी खिलाड़ियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, प्राचार्य लोकनाथ दीवान, पब्लिक स्कूल तुमगांव के प्राचार्य सुरेंद्र मानिकपुरी, रितेश अग्रवाल एवं समस्त स्टॉफ, प्राचार्य शा उ मा वि तुसदा महेंद्र सिंह मरकाम, व्यायाम शिक्षक अंजु प्रजापति, इंद्राणी भास्कर, पीयूष परोहा, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button