रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद जिला मुख्यालय में सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाएं पर संकट मंडरा रहा है। नगर पालिका के 200 से अधिक कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान न होने के कारण 16 अक्टूबर से काम बंद करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर 15 अक्टूबर तक भुगतान नहीं किया गया, तो शहर के 30 चाड़ों में काम करने वाले नियमित, प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी हड़ताल पर घले जाएंगे।
बता दें कि सफाई कर्मचारी अगर हड़ताल पर गए तो नगर में रोजाना निकलने वाले 50-100 टन कचरे का प्रबंधन प्रभावित होगा, जिससे सड़कों पर गंदगी का अंबार लग सकता है। नियमित एंव प्लेसमेंट कर्मचारियों की नाराजगी का मुख्य कारण पालिका द्वारा पिछले महीन का वेतन भुगतान में देरी करना है, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हम शहर को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन दिवाली जैसे पर्व पर खाली हाथ रहने की नौबत आ गई है। इस संबंध में पालिका के कर्मचारी नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू को ज्ञापन सौपकर दिपावली पर्व से पहले वेतन भुगतान करने का अनुरोध किया है अध्यक्ष ने कर्मधारी संघ को अशवस्त किया है मेरे द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है तथा चर्चा करते हुये कहा गया है। कि दीपावली का पर्व हमारे समाज में उल्लास, आनंद और समृद्धि का प्रतीक है। यह अवसर परिवारों के साथ खुशियों बॉटने, घरों को सजाने तथा आत्मीय संबंधों को सुझ करने का होता है। इस विशेष अवसर पर निकाय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के परिवारों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण बना रहे, इसके लिए अनुरोध है कि उन्हें दीपावली के पूर्व माह सितम्बर एवं अक्टूबर का वेतन का भुगतान कराने की हेतु राशि उपलब्ध कराने का कष्ट करे ताकि नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी हर्षोल्लास से दिपावली मना सके।
