Blogछत्तीसगढ़

तीरंदाजी एवं हॉकी खेल अकादमी रायपुर में जिले के 05 खिलाड़ियों का चयन।

आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए जिले के 05 खिलाड़ियों का चयन।

कुंज कुमार रात्रे वरिष्ठता पत्रकार महासमुंद – खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया था जिसमें तीरंदाजी एवं हॉकी खेल में जिले के खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में शामिल होकर बैटरी टेस्ट व स्किल टेस्ट दिया था। जिसमें तीरंदाजी खेल में बिहाझर बागबाहरा से कुशो राम साहू पिता माना राम साहू, तुमगांव से राहुल धीवर पिता नारद कुमार, भोरिंग से देविका साहू पिता टीकम साहू, दिलेश्वरी साहू पिता चंद्रहास साहू, हॉकी खेल में बेमचा से डोलेश निषाद पिता जवाहर लाल का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को शासन द्वारा निःशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सामग्री, प्रशिक्षण, भोजन, आवास, खेल किट उपलब्ध कराया जाएगा। खेल अकादमी रायपुर के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, डॉ. सुनील कुमार भोई, छात्रावास अधीक्षक बॉल आश्रम बिहाझर, डॉ. पुर्नेंद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, एवन कुमार साहू सचिव एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक, सोमनाथ साहू, पिरित राम साहू, संजय पैकरा, जया साहू, नवलीन कौर, नीलम साहू इत्यादि ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button