संपादक कुंज कुमार रात्रे
महासमुंद। आज गुरुवार 20 मार्च 2025 को नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा के देवीचंद राठी को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव में जीत दर्ज मिली है। यहां आज उपाध्यक्ष चुनाव के लिए देवी चंद राठी को 24 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जय देवांगन को 6 वोट मिले ,एक मत रिजेक्ट होना बताया जा रहा है। बता दें, यहां कांग्रेस से निखिलकांत साहू अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शहर में कुल 30वार्ड है।