Blog

संविधान निर्माता के साथ ही देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को किया नमन

पालिका में अध्यक्ष राशि ने किया ध्वजारोहण

पालिका में अध्यक्ष राशि ने किया ध्वजारोहण

 
संविधान निर्माता के साथ ही देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों को किया नमन
महासमुंद। 75 गणतंत्र दिवस नगर पालिका कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने पार्षदों सीएमओ, अधिकारी कर्मचारियों और नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और देश की आजादी के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों का याद कर उन्हें नमन किया। इससे पूर्व उन्होंने पार्षदों के साथ शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं में माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, सीएमओ टॉमसन रात्रे, पार्षद मीना वर्मा, डमरूधर मांझी, मनीष शर्मा, बड़े मुन्ना देवार, रिंकू चंद्राकर, राजेश नेताम, राहुल चंद्राकर, महेंद्र जैन, महिला नेत्री सुधा साहू,  सब इंजीनियर दिलीप कश्यप, स्वच्छता प्रभारी दिलीप चंद्राकर, राजस्व प्रभारी अनीश ठाकुर, इंदर ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।
—————-
 *गृहमंत्री विजय शर्मा का नपाध्यक्ष राशि ने किया स्वागत*
महासमुंद। प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा  शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महासमुंद  प्रवास पर रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। श्रीमती महिलांग ने उन्हें चुनाव जीतने के साथ ही प्रदेश में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री बनने के लिए बधाई दी। इस दौरान शहर विकास से जुड़े मुद्दे पर उनसे चर्चा भी की।

। प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महासमुंद प्रवास पर रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। श्रीमती महिलांग ने उन्हें चुनाव जीतने के साथ ही प्रदेश में डिप्टी सीएम और गृहमंत्री बनने के लिए बधाई दी। इस दौरान शहर विकास से जुड़े मुद्दे पर उनसे चर्चा भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button