Blogछत्तीसगढ़

पीएम श्री बृजराज शाला महासमुंद में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद। पीएम श्री बृजराज शाला महासमुंद में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समग्र शिक्षा की एपीसी संपा बोस, एबीओ तारिका कुंजाम एवं हिना ढाले उपस्थित रहीं।

समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक जुम्बा नृत्य एवं गीतों से हुई, जिसकी अतिथियों एवं उपस्थित अभिभावकों ने खूब सराहना की। इसके पश्चात अतिथियों ने समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा तैयार किए गए आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, हस्तनिर्मित सामग्री एवं रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। कैंप में बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक सेल्फी जोन में अतिथियों ने बच्चों और शिक्षकों के साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाए।

समर कैंप में सक्रिय सहभागिता के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए एसएमसी अध्यक्ष अशोक नामदेव ने पेंसिल वितरित की। वहीं कैंप के सफल संचालन एवं बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों भारती सोनी, खेमीन साहू एवं दुर्गा यादव को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नाश्ते में भजिया एवं जलेबी वितरित की गई। समारोह का संचालन संकुल समन्वयक सुरेंद्र सर ने किया तथा प्रधान पाठक गोमती साहू ने आभार प्रदर्शन किया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने बच्चों के रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मनीषा साहू, स्वाति शर्मा, बिमलेश्वरी दुबे, देवेंद्र ठाकुर, सुशांत सर, मुन्ना भैया सहित विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समर कैंप का यह समापन समारोह बच्चों के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button