Blogछत्तीसगढ़

शंकर नगर-इमलीभाठा मार्ग पर अंडर ब्रिज, अमृत भारत योजना में गुणवत्ता पर उठाए सवाल

डी.आर.एम से मिले नपा उपाध्यक्ष, सौपा ज्ञापन 

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द। संबलपुर रेलवे डिवीजन के डी.आर.एम के महासमुन्द आने की जानकारी पर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिक्का, भाजपा नेता राजू चंद्राकर, सूर्या ठाकुर, ज्ञान चोपड़ा ने स्थानीय रेलवे स्टेशन में ज्ञापन सौंपकर चर्चा की।

देवीचंद राठी ने डीआरएम से कहा कि वर्षों से मांग है कि वार्ड क्रमांक 1 शंकर नगर से इमलीभाठा जाने वाले मार्ग पर अंडर ब्रिज बनाया जाए। इससे शहर के ट्रैफिक समस्या का समाधान होगा साथ ही शहर से इमलीभाठा, बेमचा, परसवानी जाने वाले नागरिकों की दूरी भी कम होगी। सर्वे का स्थल काम भी हो चुका है लेकिन रेलवे डिवीजन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

अमृत भारत योजना में गुणवत्ता पर सवाल

इसके अलावा डीआरएम को ज्ञापन के साथ कहा गया कि अमृत भारत परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 करोड़ की राशि जारी की है। ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्टेशन सभी तरफ समतल होना चाहिए लेकिन 6 इंच का अंतर आ रहा है। इसके अलावा मेन गेट से अंदर स्टेशन में जाने पर अंदर की तरफ शेड निर्माण आवश्यक है, शेड निर्माण कराया जाए।

ओवरब्रिज की भी मांग

दलदली रोड के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव गया है लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सभी बातों पर डीआरएम ने गंभीरता से विचार कर निर्णय लेने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button