Blogछत्तीसगढ़

आर्ट ऑफ लिविंग महासमुंद टीम द्वारा आज वृद्ध आश्रम में एक भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द आर्ट ऑफ लिविंग महासमुंद टीम द्वारा आज वृद्ध आश्रम में एक भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीम सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर योग, ध्यान, सत्संग एवं फल वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान, अपनापन और आनंद साफ झलक रहा था।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ लोग अपनों के लिए समय नहीं निकाल पाते, वहीं इस छोटे से सेवा प्रयास ने सभी के दिलों को छू लिया। टीम सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर बातचीत की, भजन गाए और उनके अनुभवों को सुना। वातावरण भक्ति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

यह सेवा कार्य आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष एवं पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महासमुंद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम सीएस पूजा जिंदल जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी कहते हैं —

“जीवन एक उत्सव है, और सेवा उस उत्सव की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने यह अनुभव किया कि सच्ची खुशी केवल लेने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में मुस्कान बाँटने में है।टीम सदस्य: ओम अग्रवाल, बसंती राज साहू, सरिता अग्रवाल, उत्तम सिन्हा, जानकी यादव, योगिता लड्ढा, सोनिया यादव, उज्ज्वल यादव, साक्षी साहू एवं वैभव साहू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button