Blogछत्तीसगढ़

लक्ष्य प्राप्ति के लिए व्यवधानों से ना घबरायें आत्मविश्वास को मजबूत रखें- संजय डहरिया 

रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – युपीएससी में चयनित जिला के बेलटुकरी निवासी संजय डहरिया का आईएएस कन्फर्म होने के बाद प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ व छत्तीसगढ़ीया सर्व समाज महासंघ के सहभागिता से टाऊन हॉल में जिला स्तरीय सम्मान समारोह एवं प्रतियोगी परीक्षा हेतु मार्गदर्शन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें में मुख्य तौर से संजय डहरिया, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग टिकेंद्र खटकर, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश प्रवक्ता राजमहंत कोसरिया, प्रदेश प्रभारी डमरु मनहर,सर्व समाज जिलाध्यक्ष बसंत सिन्हा, सरंक्षक धरमदास साहु,अजाक्स के उपाध्यक्ष अनिल ढीढी, सचिव तुलेंद्र सागर, सुरेंद्र मानिकपुरी प्रार्चाय, जिलाध्यक्ष विजय बंजारे,श्रीमती कुमारी भास्कर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे नवकिरण के परीक्षार्थी, अनुसूचित जाति जनजाति पोस्ट मैट्रिक बालक व बालिका छात्रावास के छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य छात्रो को मार्गदर्शन करते हुए संजय डहरिया ने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आत्मविश्वास को मजबूत रखने की बात कही। आपके जीवन में जितनी भी व्यवधान आ जाएं लेकिन विचलित ना होए। छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि किसी विषय की कठिनाइयों को नजरंदाज कर भाग नहीं सकते बल्कि उसे हर हालत में पूर्ण समझने की ठान लें। वें छात्र जीवन से सफल होने तक की अच्छे और बुरे हालतों से अवगत कराया। छात्रों ने उत्साह के साथ सवाल पूछे और सभी सवालों की जवाब संजय डहरिया ने बहुत ही शालीनता के साथ दिया।अंत में भारतीय संविधान की मुल भावना सामाजिक न्याय को कोड किया।जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें ने संजय डहरिया को युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया और छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

दिनेश बंजारे ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा संचालित पे बेक सोसायटी के स्थापना से लेकर अब तक जरुरत मंद छात्र छात्राओं को दी गई सहयोग और उनके सफलताओं का जिक्र करते हुए समाज के अधिकारी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में हर माह सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम को एस आर बंजारे, सुरेंद्र मानिकपुरी,डमरु मनहर, टिकेंद्र जाटवर, बसंत सिन्हा ने भी संबोधित करते हुए संजय डहरिया के जीवन संघर्षों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक व उनके सफलता प्राप्ति पर जिला के लिए गौरव का विषय बताया।

कार्यक्रम में पे बेक सोसायटी में प्रति माह सहयोग करने वाले सतनामी समाज के 135 अधिकारी कर्मचारी व व्यवसाई का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा संचालित पे बेक सोसायटी के माध्यम से 10-15 छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए व 15-20 छात्रों को स्कूली शिक्षा के लिए सहयोग कर चुकी है तथा प्रतिवर्ष अनुसूचित जाति छात्रावासों में खेल सामग्री, जरूरत मंद छात्रों को पुस्तक कापी बांटती है। सभी अतिथियों ने कार्य की सराहना किया।

कार्यक्रम का संचालन रेखराज बघेल जिला सचिव व आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े, श्रीमती ब्रिजेन बंजारे,खोशिल गेंड्रे जिला उपाध्यक्ष,के सोनटके, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ विजय चतुर्वेदी,चंदन रात्रे,हरक मन्नाडे, घनश्याम जांगड़े, सुरेश रात्रे, विजय मिर्चें, ब्लॉक अध्यक्षो में चित्र कुमार भारती महासमुंद, चिंता साय बागबाहरा,तरुवर कोसरिया पिथौरा, श्यामलाल बारिक सरायपाली, सचिव गणेश टंडन,शिक्षा प्रकोष्ठ के राजेश रात्रे, सचिव देवेंद्र मिर्चें, फनेंद्र बंजारे, पाल सिंह बंजारे, महेंद्र बंजारे , महिला प्रकोष्ठ में निशा जोगी,संजु कुर्रे,युवा प्रकोष्ठ के महेश जोशी महासमुंद, मुरलीधर बारिक सरायपाली, अठगंवा पदाधिकारियों में बेदराम गिलहरे, गोर्वधन खुंटे,चम्मन मारकंडेय तुमगांव परिक्षेत्र, राकेश जांगड़े, महेंद्र ढीढी बेलसोंडा परिक्षेत्र, कृष्ण कुमार कुर्रे, तेजराम कुर्रे जोगीडीपा, देवकुमार जोशी तीरथ घृतलहरे खट्टी परिक्षेत्र अन्य पदाधिकारी गणों के साथ बड़ी संख्या सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button