रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द – 45 वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 13 से 15 फरवरी 2026 तक जबलपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया। जिसमें भारत के सभी राज्यों से लगभग 1426 एथलीटों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ की टीम भी चैंपियनशिप में शामिल रहीं। छत्तीसगढ़ टीम में महासमुंद जिले से 04 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें महासमुंद से पुरुष वर्ग में आरक्षक महासमुंद से साधुराम ध्रुव, सहायक शिक्षक बांजीपुर से जनक राम ध्रुव, सहायक शिक्षक बागबाहरा से दौलत राम दीवान एवं महिला वर्ग में प्रधान पाठक आमापारा मुनगाशेर से रामबती ठाकुर शामिल हुए। साधुराम ध्रुव ने 800 मी. दौड़ में सिल्वर मेडल, 400 मीटर हर्डल में गोल्ड मेडल, 4×100 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल एवं 4×400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। साधुराम ध्रुव ने 01 स्वर्ण पदक एवं 03 रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। जनक राम ध्रुव ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, लंबीकूद में गोल्ड मेडल, 400 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल एवं 4×400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जनक राम ध्रुव ने 02 स्वर्ण पदक एवं 02 रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। दौलत राम दीवान ने 5000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल,1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल एवं 4×400 मीटर रिले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दौलत राम दीवान ने 02 स्वर्ण पदक एवं 01 रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। रामबती ठाकुर ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, 80 मीटर हर्डल में गोल्ड मेडल एवं लंबीकूद में सिल्वर मेडल जीता। रामबती ठाकुर ने 02 स्वर्ण पदक एवं 01 रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य दल में 42 एथलीटों ने 21 स्वर्ण पदक, 28 रजत पदक एवं 19 कांस्य पदक सहित कुल 68 पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे भारत में रौशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, विद्यालय प्राचार्य एवं स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

