रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द: संभाग स्तरीय स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य पुरस्कार जांच शिविर संजय कानन के पास बागबाहरा रोड महासमुन्द में दिनांक 07.10.2025 से दिनांक 11.10.2025 तक, चतुर्थ दिवस “महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम” में आदरणीय इन्द्रजीत सिंह खालसा(गोल्डी) राज्य मुख्य आयुक्त, मुख्य अतिथि, आदरणीय येतराम साहू अध्यक्ष जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ महासमुन्द की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि गण आदरणीय निखिल कांत साहू अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद महासमुन्द, आदरणीय डॉ विमल चोपड़ा पूर्व विधायक, आदरणीय देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद महासमुन्द, आदरणीय संदीप दीवान जिलाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी, आदरणीय जय पवार, आदरणीय आनंद साहू, आदरणीया सुधा साहू उपाध्यक्ष जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ महासमुन्द , आदरणीय पारस चोपड़ा, पंकज चन्द्राकर जिलाध्य एथलेटिक्स संघ, अरुण साहू, महेन्द्र सिका, शारद मराठा, आदरणीय नंदकिशोर सिन्हा सहायक संचालक, आदरणीया अंजलि बरमाल जिला क्रीडा अधिकारी आतिथ्यों के करकमलों ज्वाल प्रज्ज्वलित कर महाशिविर ज्वाल का सुभारम्भ हुआ। सम्भाग से महासमुन्द, गरियाबंद, धमतरी व बलौदाबाजार जिला स्काउट गाइड के साथ सर्विस रोवर रेंजर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तूर कर अतिथियों के साथ सभी का भरपूर मनोरंजन कर सभा को आनन्द मय बना दिये। मुख्य अतिथि इन्द्रजीत खालसा, अध्यक्षता येत राम साहू, विशेष अतिथि निखिलकान्त साहू ने अपने सम्बोधन में सभी स्काउट गाइड को बधाई देते हुये सभी की सफलता की शुभकामनाएं दिए। अंतिम पंचम दिवस प्रातः 7.00बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन आदरणीय जय पवार जिला उपाध्यक्ष के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 10.30बजे समापन समारोह में जिला संघ महासमुन्द के द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समापन समारोह में
आदरणीय येतराम साहू अध्यक्ष, जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ महासमुन्द, आदरणीया एस चन्द्रसेन, आदरणीय जय पवार, आदरणीय आनंद साहू जिला उपाध्यक्ष त्रय, आदरणीय पंकज चन्द्राकर, आदरणीय पटेल पार्षद वार्ड नंबर 10, आदरणीय टी के एस परिहार राज्य पर्यवेक्षक, आदरणीया मधु तिवारी, आदरणीय पूनमसिंह साहू, मुख्य परीक्षक, आदरणीय संतोष कुमार साहू शिविर संचालक, आदरणीय रामकुमार साहू मुख्यालय आयुक्त, आदरणीया लीलिमा साहू शिविर संचालक, आदरणीय गिरीश पाढ़ी सहायक, आदरणीय ईनू राम वर्मा सहायक,आदरणीय शैलेन्द्र कुमार नायक कार्यालय सहायक,आदरणीया लीनू चन्द्राकर डी ओ सी गाइड, आदरणीय प्रमोद कुमार कन्नौजे जिला सचिव, आदरणीय अवधेश विश्वकर्मा डी ओ सी स्काउट, आदरणीया लता वैष्णव स्थानीय संघ सचिव एवं अन्य अतिथियों एवं दौलत कुमार देवांगन धमतरी, नीरज शर्मा व बसन्त कोसले बलौदाबाजार, लुकेश्वर प्रधान गरियाबंद की उपस्थिति में ध्वज अवतरण पश्चात राष्ट्र गान और अंतिम में अलविदा फिर मिलेंगे के साथ उदघोष के साथ समापन हुआ। उक्त विज्ञप्ति प्रमोद कन्नौजे जिला सचिव एवं तुलेन्द्र सागर जिले मीडिया प्रभारी द्वारा दिया गया।