Blogछत्तीसगढ़

मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम से जिला कलेक्टर को अपनी 18 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुन्द पूरे प्रदेश भर के नगरीय निकाय कर्मचारियों द्वारा नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के बैनर तले संभागीय स्तर पर प्रदेश के पांचों संभाग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विभागीय सचिव नगरीय निकाय एवं विकास विभाग, और सभी जिला स्तर पर उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरुण साव और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम से जिला कलेक्टर को अपनी 18 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश और जिला अध्यक्ष शुभम सोना ने प्रेस को बताया कि कर्मचारियों की बहुत ही गंभीर और लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें महीने के पहली तारीख को वेतन भुगतान, पुराना पेंशन योजना लागू करना, एनपीएस और जीपीएस की राशि को कर्मचारियों के खाते ने जमा करना, नए सेटअप तैयार करना, पदोन्नति, समय वेतनमान, एरिया की राशि प्रदान करना, नए सीधी भर्ती पर रोक, संविदा और प्लेसमेंट कर्मचारियों का नियमितीकरण, राज्य प्रशासनिक सेवा के कर्मचारियों को निगमों में आयुक्त बनना आदि, जैसे प्रमुख मांगे है। जिला अध्यक्ष शुभम सोना में बताया कि 1 अक्टूबर को निकाय के सभी साथी अपनी मांगो पर शासन का ध्यान आकर्षण करने और मांगो पर समय से उचित निराकरण नहीं करने के विरोध में काली पट्टी लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे आगामी 9 अक्टूबर को नया रायपुर तूता एक दिवसीय धरना देकर शासन के कुंभकर्णीय नींद से जगाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कलेक्टर को ज्ञापन देने पूरे जिले भर से कर्मचारी आए थे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी महामंत्री हैप्पी सिंह जिला अध्यक्ष शुभम सोना, उपाध्यक्ष मुकेश निषाद, राधेश्याम दीप संपर्क प्रमुख अजय शर्मा, जय किशन सोनी ललित साहू , दुर्गेश कुंजेकर, चंदर मिर्धा चंद्रशेखर शुक्ला किशन ध्रुव उमेश साहू नवाद बॉक्स मुरारी साहू लक्ष्मणपाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button