Blogखेलछत्तीसगढ़

प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों प्रशिक्षकों को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया सम्मानित।

संपादक कुंज कुमार रात्रे महासमुंद – जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण तथा कुडो संघ महासमुंद द्वारा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 29 जून से 03 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया। जिसके शुभारंभ समारोह में तुलसी कौशिक निज सहायक माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे द्वारा किया गया, जिसमें 19 जिले के 368 खिलाड़ियों को आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत संबोधित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को आत्मरक्षा कौशल, शारीरिक विकास, मानसिक विकास, बालिकाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया, खेल कूद, योगा जुम्बा के माध्यम से शारीरिक विकास, स्वास्थ्य एवं फिटनेस जागरूकता नियमित रूप से किया जा रहा हैं। खेलकूद के माध्यम से प्रतिभागियों ने आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें कुर्सी दौड़, कबड्डी प्रतियोगिता, जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया। जिलो से आए प्रशिक्षकों में महासमुंद जिले से मीरा पंडा, उपेंद्र प्रधान, राकेश साहू, विजय चक्रधारी, प्रहलाद सारथी, चंद्रप्रकाश सोनवानी, जांजगीर चांपा से योगिता शर्मा, अखिलेश आदित्य, सारंगढ़ बिलाईगढ़ से छेदीलाल साहू, धमतरी से रघुनाथ नेताम, राजबाई नेताम, योगेश साहू, दुर्ग से मनीषा देवांगन, राजेश्वरी निषाद, बस्तर से तुलेश त्रिवेदी, राजनादगांव से नीलम दमगरे, बालोद से तनुज यादव, कोंडागांव से पिंकी नाग, कोरिया से विद्यासागर, गीता राजवाड़े, गरियाबंद से अश्वनी ध्रुव, किरण मरकाम, रायपुर से हार्दिक पॉल,

कांकेर से नेहा नाग, बलौदा बाजार से धनीराम निराला, मुंगेली से समर शास्त्री, सरगुजा से लक्ष्मी साहू, सूरजपुर से गीता सिंह, शक्ति एवं मोहला मानपुर जिलों से शामिल हुए।

नागरिकों को जागरूक करने निकाली गई नशामुक्ति जागरूकता रैली।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को नशा मुक्ति एवं जागरूकता रैली मंगल भवन खैरा से एस डी एम कार्यालय होकर वापस खैरा तक निकाली गई। उससे पहले खिलाड़ियों ने मंगल भवन खैरा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की सफाई की। नशामुक्ति जागरूकता रैली में खिलाड़ियों ने प्रचार प्रसार, नारे लगाते हुए, बैनर के साथ नागरिकों को जागरूक करने संदेश दिया। हिट हॉप जुंबा डांस जिसमें हितेश यादव एवं उनकी टीम द्वारा गुरुवार को खिलाड़ियों ने जुंबा डांस कराया गया जिसमें सभी ने उत्साहित होकर जुंबा डांस का आनंद लिया।

राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद द्वारा किया गया। श्री लंगेह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को भविष्य में अच्छे पदों पर जाने, अनुशासन का पालन करने, मोबाइल के सही उपयोग संबंधित जानकारी, साईबर फ्रॉड, हर लिंक को क्लिक नहीं करने, आवश्यकतानुसार उपयोग करने, अनजाने नंबर को नहीं उठाना, पढ़ाई को अधिक महत्व देने, समय का सही उपयोग करने कहा, जिलों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से राजीव पांडे, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, मीनू नारायण सिंह लेबर इंस्पेक्टर, प्राचार्य सेजेश तुमगांव कार्तिक राम साहू, जिले के प्रशिक्षक, जिला संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर लंगेह ने जिलों से आए प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों मीरा पंडा, संजना मुन्ना, अंजू बरिहा, हिमांशु देवांगन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खेल कूद के विजेता, नशा मुक्ति रैली एवं स्वच्छता अभियान में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस, श्रम विभाग, राजस्व, नगर पालिका आदि का सहयोग रहा। मंच संचालन उपेंद्र प्रधान एवं सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button