रिपोर्टर कुंज कुमार रात्रे
महासमुन्द जब्त 685.890 किलो (06 क्विटल 86 किलो) गांजा की कुल कीमत 03 करोड़, 42 लाख 50 हजार जब्त, एक पिक अप, एक बाइक, एक ट्रक और 2 कार की कीमत 41 लाख 40 हजार और अन्य मशरूका सहित कुल जब्ती कीमत 4 करोड़ 61 लाख 67 हजार 506 रूपये की सम्पत्ति जप्त।
बसना थाने के प्रकरण में पिकअप में 454 किलो (04 क्विटल 54 किलो) गांजा जब्त तो कोमाखान में एक कार में 02 क्विटल व एक ट्रक में 25 किलो गांजा जब्त।
सिंघोड़ा में बाइक में 7 किलो और महासमुंद में आरपीएफ की मदद से 700 नग टैबलेट जब्त।
सिंघोड़ा थाने में प्रकरण में थोक विक्रेता और खरीददार पुलिस के गिरफ्त में, कुछ घंटों में ही एंड टू एंड कार्यवाही पूर्ण कोमाखान के दो प्रकरण में लॉजिस्टिक कोऑर्डिनेटर भी गिरफ्तार।
सामान्य कार, पैकर्स एंड मूवर्स के आड़ में पिकअप, ड्रायफ्रूट के भरा ट्रक, सामान्य बाइक या फिर ट्रेन: तस्करी के सभी तरीके फेल।
नेटवर्क के आरोपियों के धर पकड़ में बिलासपुर पुलिस और रायपुर कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच से मिला त्वरित सहयोग।
पिछले तीन महीने में 63 प्रकरण में कुल 4054.350 किलो (40 क्विटल 54 किलो) गांजा जब्त, 165 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 48 व 117 अन्य राज्यों से।
ANTF के साथ बसना, कोमाखान, महासमुंद और सिंघोरा पुलिस ने की कार्यवाही।
अप्रत्याशित कार्यवाही-
नशे की तस्करी और व्यापर के विरुद्ध अपनी विशेष क्षमता का प्रदर्शन करते हुए महासमुंद पुलिस ने एक ही दिन में 10 घंटे के अंदर जिले के चार अलग अलग थानों में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की है| उक्त प्रकरणों में कुल 06 क्विटल 86 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ साथ 700 नग नशीली टेबलेट भी जब्त की गयी है।
01 थाना कोमाखान-
जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, की एक ट्रक क्र.CG 04 NJ 9586 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है कि सूचना से एनएच 353 रोड टेमरी नाका पहूंच कर नाकाबंदी किये, जहां कुछ बाद एक ट्रक क्र.CG04NJ9586 वाहन को रोका गया वाहन में 02 व्यक्ति बैठे थे, चालक अपना नाम 01 शिव मोहित साहू पिता शेषमणि साहू उम्र 27 साल साकिन बैरदह थाना चितरंगी जिला सिगरौली मध्यप्रदेश तथा बगल सीट में बैठा व्यक्ति 02 पुष्पेंद्र साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्र 21साल साकिन रेही पोस्ट कधुआ टोला थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी होना बताये पूछताछ करने पर ट्रक में ड्राइवर, हेल्फर के सीट के नीचे प्लास्टिक बोरियों के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को भवानीपाटन उडीसाा से सिंगरौली मध्यप्रदेश ले जाना बताये । जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 12,50,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक ट्रक क्र.CG04NJ 9586 कीमती 2500,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20000रूपये, व कुल जुमला कीमती 3770,000/- रूपये को जप्त किया गया है। थाना कोमाखान में विधिवत गिर० किया जाकर धारा (20बी) (दो)(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही ।
⚫ *गिरफतार आरोपीगणों का नाम-*
परिवहनकर्ता
01 शिव मोहित साहू पिता शेषमणि साहू उम्र 27 साल साकिन बैरदह थाना चितरंगी जिला सिगरौली मध्यप्रदेश तथा 02 पुष्पेंद्र साहू पिता लोलर प्रसाद साहू उम्र 21साल साकिन रेही पोस्ट कधुआ टोला थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश
विक्रेता
आरोपी अली जो उड़ीसा का रहने वाला है
उक्त गांजा को उपलब्ध कराया है फरार है
जप्त सम्पत्तीः-
01. 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 12,50,000/- रुपये।*
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक ट्रक क्र.CG04NJ9586 कीमती 25,00,000 रूपये,
03. 02 नग मोबाईल कीमती 20000 रूपये,
कुल जुमला कीमती 37,70000 लाख रूपये
02-थाना कोमाखान
एक सफ़ेद रंग की डिजायर कार क्र.JH 01FZ 407104 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा कि सूचना से एनएच 353 रोड टेमरी नाका पहूंच कर नाकाबंदी किये, डिजायर कार क्र.JH 01FZ 4071 वाहन को रोका गया वाहन में 02 व्यक्ति चालक अपना नाम 1- युवराज नायक पिता कमल सिंह नायक उम्र 19वर्ष निवासी प्रतापपुर पोस्ट दहगॉव थाना दिव्यापुर जिला औरेया(UP) 2 केशव दयाल पिता बाबू राम दयाल उम्र 22वर्ष निवासी किशनपुर पोस्ट नान्देमउ थाना सौरिक जिला कन्नौज (UP)निवासी होना बताये पूछताछ करने पर कार के पीछे सीट व कार की पीछे डिक्की में 08 सफ़ेद रंग की प्लास्टिक बोरियों के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को मलकानगिरी उडीसाा से उत्तरप्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों से 200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत10000,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक सफ़ेद रंग डिजायर कार क्र.JH 01FZ 4071 कीमती 800000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20000रूपये, व कुल जुमला कीमती 10820,000/- रूपये को जप्त किया गया है। थाना कोमाखान में धारा (20बी) (दो)(बी) एनडीपीएस एक्ट आरोपीगणो को विधिवत गिर० किया जाकर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
गिरफतार आरोपीगणों का नाम-परिवहनकर्ता
01 युवराज नायक पिता कमल सिंह उम्र 19वर्ष निवासी प्रतापपुर पोस्ट दहगॉव थाना दिव्यापुर जिला औरेया( Up )
02 केशव दयाल पिता बाबू राम उम्र 22वर्ष निवासी किशनपुर पोस्ट नान्देमउ थाना सौरिक जिला कन्नौज (UP)
03 राहुल अग्निहोत्री पिता अशोक कुमार उम्र 37 सा. बधौना थाना किसनी जिला मैनपुरी उ.प्र.
जप्त सम्पत्तीः-
01-200 किलो ग्राम(02 क्विटल) मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 1000,0000/- रुपये।
02- परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक सफ़ेद रंग की डिजायर कार क्र.JH 01FZ 4071 कीमती 800,000 रूपये,
03- 02 नग मोबाईल कीमती 20000 रूपये,
कुल जुमला कीमती 10820000 ( एक करोड़ आठ लाख बीस हजार रूपये)
03-थाना बसना-
मुवर्स एंड पैकर्स कंपनी के बोलेरा वाहन में घरेलु सामान परिवहन के आड़ में गांजा की तस्करी करते बसना पुलिस ने किया गिरफतार एवं कार्यवाही। अपराध क्रमांक 153/26
गिरफतार आरोपी का नाम-
01-इमरान पिता लूकमान तेली उम्र: 37 साल निवासी वार्ड नं. 2, जगपति गली के पास, देव कॉलोनी, पिलानी, जिला झुंझुनू (राजस्थान)
जप्तशुदा सामग्री का विवरण-
1- 454.890 किलो ग्राम (04 क्विटल 54.890 ग्राम) अनुमानित कीमत: 2,27,44,500/- (दो करोड़ सत्ताईस लाख चौवालीस हजार पांच सौ रुपये)।
2- परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप, क्रमांक TS 08 UH 8606 अनुमानित कीमत 8 लाख रुपया
3- गांजा छुपाने में उपयोग किए गए घरेलू सामान (जुपीटर स्कूटर: क्रमांक CG 13 AP 5122,इलेक्ट्रॉनिक्स, बैग, ट्रॉली, फर्नीचर एवं अन्य उपयोगी सामग्री) कुल 38 नग अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपया
4- आरोपी के पास से बरामद 02 नग मोबाइल फोन (कीमती 10,000 रुपया)
कुल जप्त सामग्री की आनुमानित कीमती: 2,38,04,500/- (दो करोड़ अड़तीस लाख चार हजार पांच सौ रुपये)
04-थाना सिंघोड़ा-
एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा कि सूचना से एनएच 53 रोड रेहटीखोल नाकाबंदी किये, एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे चालक अपना नाम देवचरण रात्रे पिता स्व. निलाकर रात्रे उम्र 46 साल साकिन बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. एवं पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम किशोर राउतिया पिता अमरूद राउतिया उम्र 25 साल साकिन पेटूपाली थाना मेल्छामुण्डा जिला बरगड उडिसा का निवासी होना बताये मोटर सायकल के सामने मे रखे बैग के बारे में पुछने पर बैग के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को ग्राम पेटूपाली जिला बरगढ उडीसाा से बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 ले जाना बताये। आरोपियों से 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 3,00,000/- रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 कीमती 40,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये, कुल जुमला कीमती 3,60,000 /- रूपये को जप्त किया गया है। थाना सिंघोडा में अपराध धारा (20बी) (दो)(बी) ,29(1)एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपीगणो को विधिवत गिर० किया जाकर आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफतार आरोपियो का नाम-
परिवहनकर्ता एवं डेस्टिनेशन
01- देवचरण रात्रे पिता स्व. निलाकर रात्रे उम्र 46 साल साकिन बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
Source गांजा देने वाला-
02- किशोर राउतिया पिता अमरूद राउतिया उम्र 25 साल साकिन पेटूपाली थाना मेल्छामुण्डा जिला बरगड उडिसा
⚫ *जप्त सम्पत्तीः-*
01. 06 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 3,00,000/- रुपये।
02 .गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक टीव्हीएस मो. सा. क्र.CG11AZ3766 कीमती 40,000 रूपये,
03. 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये,
कुल जुमला 3,60,000 /- रूपये
05-थाना महासमुन्द-
मुखबीर से सूचना मिला कि 05 व्यक्ति छिपियापारा रेल्वे स्टेशन के पास अवैध रूप से नशीली दवाई बिक्री हेतु रखे होने व आपस में बंटवारा कर रहे है, कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहन को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाहीं कर आरोपीगण 01.राकेश कुमार साहू पिता लखनलाल साहू उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं.18 गुडरूपारा महासमुन्द 02.मनोज कुमार सोनबेर पिता वेदराम सोनबेरा उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 08 नयापारा महासमुन्द 03. सद्दाम कुरैशी पिता सब्बीर कुरैशी उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नयापारा महासमुन्द 04. रिंकू चन्द्राकर पिता विष्णु चन्द्राकर उम्र 34 साल, निवासी वार्ड नं. 16 बेमचा, थाना व जिला महासमुन्द 05. कामेश उर्फ सोनू पिता खिलावन चन्द्राकर उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नं. 05 बस्तीपारा, खरोरा महासमुन्दको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से अवैध रूप से 05 नीले रंग के प्लास्टिक झिल्ली में कुल 30 नग स्ट्रीप्स में 700 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सुल किमती 8006.25 रू. को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र 167/2026 धारा 21(बी), 22(बी) नार.एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
⚫*गिरफ्तारी आरोपीगण-*
01 राकेश कुमार साहू पिता लखनलाल साहू उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं. 18 गुडरूपारा महासमुन्द
02 मनोज कुमार सोनबेर पिता वेदराम सोनबेरा उम्र 33 साल, निवासी वार्ड नं. 08 नयापारा महासमुन्द
03.सद्दाम कुरैशी पिता सब्बीर कुरैशी उम्र 32 साल, निवासी वार्ड नं. 05 नयापारा महासमुन्द
04 रिंकू चन्द्राकर पिता विष्णु चन्द्राकर उम्र 34 साल, निवासी वार्ड नं. 16 बेमचा, थाना व जिला महासमुन्द
05 कामेश उर्फ सोनू पिता खिलावन चन्द्राकर उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नं. 05 बस्तीपारा, खरोरा महासमुन्द
⚫ *जप्त सम्पत्तीः-*
आरोपियों के कब्जे से कुल 30 स्ट्रीप्स में 700 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सुल जिसमे प्रत्येक कैप्सुल में कंपोजिशन DICYCIMINE HYDROCHLORIDE, TRAMADOL HYDROCHLORIDE & ACETAMINOPHEN CAPSULES है जिसमें से TRAMADOL HYDROCHLORIDE & 50 mg DICYCIEMINE HYDROCHLORIDE 10 mg ACETAMINOPHEN 325 mg. एवं एक कैप्सुल में DICYCIEMINE HYDROCHLORIDE. TRAMADOL HYDROCHLORIDE & ACETAMINOPHEN CAPSULES की मात्रा 385 mg का है, कुल किमती 8006.25 रू. को जप्त किया गया है।
⚫ आरेापीगण के कब्जे से 05 नग टच मोबाईल किमती लगभग 25000.00 रू. जप्त।